UTTARAKHAND

उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद होने से परेशान था प्रेमी, युवती को वीडियो कॉल कर फंदे पर झूल गया छात्र

युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और उसके सामने ही फांसी पर झूल गया.

देहरादून से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और उसके सामने ही फांसी पर झूल गया. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर मूल रूप से बिहार का रहने वाला था वह प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. शुभम एक युवती से प्यार करता था. लेकिन, कुछ दिन पहले युवती ने शुभम से बातचीत बंद कर दी और उसे ब्लॉक कर दिया. इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा. शुभम क्षेत्र के एक हॉस्टल में अपने साथी के साथ रहता था. बीती रात उसका साथी रात में खाना खाने के बाद बाहर घूमने चला गया. इसके बाद शुभम ने अपने स्टेटस पर हाथ की नस काटने की फोटो लगाई और युवती से प्यार करने की बात लिखी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में कोरोना कम नहीं हो रहा कोरोना कहर, 7 मरीजों की मौत, 2813 नए मामले

युवती ने तो ब्लॉक किया था लेकिन यह स्टेटस उसकी दोस्तों ने देखा. इसकी जानकारी युवती को दी तो उसने अनब्लॉक किया और शुभम को फोन लगाया. युवती ने शुभम से इस तरह की हरकत न करने को कहा. युवती ने कहा कि इस तरह से तुम उसे ब्लैकमेल कर रहे हो. जिस पर शुभम गुस्सा हो गया. उसने पास में रखी एक रस्सी ली और पंखे से बांधकर फांसी लगा ली. घबराई युवती ने उसके साथी को फोन किया. साथी जब तक पहुंचता तब तक वह फंदे पर लटक गया.अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में उसके साथियों से पूछताछ की गई है. शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है. हालाकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

Back to top button