UTTARAKHAND

उत्तराखंड के ललित की खुली किस्मत..IPL में बनाई ड्रीम टीम, जीते 2 करोड़ रुपये

उत्तराखंड के ललित मोहन नैनवाल ने आईपीएल dream11 में दो करोड़ रुपए जीते हैं।

कहते हैं भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है और हुआ भी ऐसा ही. उत्तराखंड के ललित मोहन नैनवाल ने आईपीएल dream11 में दो करोड़ रुपए जीते हैं। जी हां अल्मोड़ा जिले के चुनी भतरोजखान खान के ललित नैनवाल ने दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच हुए मैच में दो करोड़ की धनराशि जीती है। इसी के साथ उन्होंने अपने गांव और क्षेत्र का नाम आईपीएल ड्रीम11 में दर्ज करवाया है।

बताते चलें कि ललित ने dream11 की अपनी टीम में दिनेश कार्तिक को कप्तान तथा डेविड वॉर्नर को उप कप्तान चुना था. इसके साथ ही ललित ने आईपीएल में सिर्फ एक टीम बनाई थी जिसने उन्हें दो करोड़ की धनराशि जितवा दी. 2 करोड रुपए से 30 परसेंट का टैक्स कट कर बाकी की धनराशि ललित नैनवाल के खाते में आ जाएगी. ललित की इस जीत पर उनके घर में काफी खुशी का माहौल है. आईपीएल हमेशा की तरह इस बार भी उत्तराखंड के लिए कई यादगार मौके लेकर आया. एक तरफ मैदान पर क्रिकेटर्स चौके-छक्के जड़ रहे हैं तो वहीं क्रिकेट के कुछ जानकार ऐसे भी हैं, जो घर बैठे फैंटेसी टीम बनाकर करोड़पति बन रहे हैं. अपनी इस उपलब्धि से जाहिर है कि ललित नैनवाल काफी खुश होंगे. परिवार वाले भी सातवें आसमान पर हैं.

यह भी पढ़ें -  गौरवशाली पल: गढ़वाल के प्रदीप को राष्ट्रपति ने “रजत कमल” पुरस्कार से किया सम्मानित
Back to top button