UTTARAKHAND

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत पर KRK का विवादित बयान, कहा- तू गधा और अनपढ़ गंवार है..देखें वीडियो

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की लड़ाई में बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी करते हुए इस पूरे प्रकरण पर अपनी टिप्पणी दी है.

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत अभी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं चल रही है. वहीं ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की नोक-झोंक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. इन दोनों की लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना हुआ है.  इस बीच ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की लड़ाई में बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी करते हुए इस पूरे प्रकरण पर अपनी टिप्पणी दी है. केआरके ने ऋषभ पंत के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. आगे देखिये वीडियो 

आपको बता दें की उर्वशी रौतेला ने इंटरव्यू में कहा था, ‘ मैं वाराणसी में शूटिंग कर दिल्ली आई थी, जहां मेरा शो होना था. मैंने पूरे दिन शूटिंग की और 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं होटल पहुंची तो थक गई थी और मैं सो गई. मिस्टर आरपी आए और वह लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे. उन्होंने 17 बार मुझे कॉल किया लेकिन मुझे पता ही नहीं चला. मुझे अच्छा नहीं लगा. फिर मैंने उनसे बात की और कहा कि जब आप मुंबई में आओगे तब हम मिलेंगे. फिर हम वहां मिले भी. लेकिन तब तक मीडिया में ये बातें सामने भी आ चुकी थीं.’ इससके बाद ऋषभ पंत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘कितना हास्यास्पद है ना कि लोग फेमस होने और हेडलाइंस में बने रहने के लिए इंटरव्यू में झूठ बालते हैं. यह देखकर दुख होता है कि लोग नेम और फेम के लिए झूठ बोल देते हैं. उन्हें मेरी शुभकामनाएं. हैशटैग मेरा पीछा छोड़ो बहन. हैशटैग झूठ की भी लिमिट होती है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जो इंस्टा स्टोरी शेयर की थी उसे उन्होंने 7 मिनट बाद ही डिलीट भी कर दिया. हालांकि तब तक लोगों ने इस स्टोरी की स्क्रीनशॉट ले ली थी.

यह भी पढ़ें -  Chamoli Accident: जनरेटर से हुआ शॉर्ट सर्किट, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गईं 16 जिंदगियां
Back to top button