UTTARAKHAND

देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 3 जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, की संभावना है.

इसके अलावा अन्य जनपदों में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है . मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है. वही 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,चंपावत ,बागेश्वर और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: पहलगाम ITBP बस हादसे में उत्तराखंड का जवान शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर
Back to top button