उत्तराखंड

15 मई तक राजधानी में रिस्पना व बिदांल नदी सहित सभी छोटे-बड़े नाले व ड्रेन की साफ-सफाई का अल्टिमेटम- जिलाधिकारी

देहरादून।

ख़बर देहरादून से हैं जहां जिलाधिकारी से मिले निर्देशों के बाद, नगर निगम- देहरादून ने रिस्पना व बिदांल नदी सहित- शहर के सभी छोटे- बड़े नाले व ड्रेन की सफाई- 15 मई तक करने का कार्य शुरू, कर दिया है। देहरादून के प्रभारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अविनाश खन्ना ने बताया, कि डेंगू की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-ही, नदियों में कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई, की जा रही है। आपको बता दें, कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में, नगर निगम को- रिस्पना व बिदांल नदी के तटों सहित, शहर के सभी छोटे- बड़े नाले व ड्रेन की साफ-सफाई का काम, 15 मई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश, दिए गये हैं।

डॉ अविनाश खन्ना, प्रभारी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी

यह भी पढ़ें -  चमोली- पगनो गांव के पास खाई से महिला का SDRF ने किया शव बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button