UTTARAKHAND

उत्तराखंड के दीपक की चमकी किस्मत, माई सर्किल एप में जीते 8 लाख रुपये और महिंद्रा थार

अल्मोड़ा के माल गांव के रहने वाले दीपक अधिकारी की जिन्होंने बीते दिनों भारत वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में 8 लाख रुपये की रकम और एक महिंद्रा थार कार जीत ली है.

कहते हैं ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है. ये कहावत एक बार फिर चरितार्थ हुई है. ऐसे ही रातों रात किस्मत बदल गई उत्तराखंड के इस युवा की. जी हां, हम बात कर रहे है अल्मोड़ा के माल गांव के रहने वाले दीपक अधिकारी की जिन्होंने  बीते दिनों भारत वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में 8 लाख रुपये की रकम और एक महिंद्रा थार कार जीत ली है. दीपक अधिकारी मूलरूप से माल गांव के रहने वाले हैं. उनकी दुगालखोला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है. 

दीपक ने बताते हैं की  वह लंबे समय से माई सर्किल एप में टीम बनाते हैं. रविवार को भी उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाई. दीपक ने बताया कि जब सुबह 3 बजे उनकी नींद खुली तो उनको पता लगा कि वह 8 लाख की रकम और एक थार जीप जीत गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके वॉलेट में 5 लाख 60 हजार की रकम भी आ गई है.दीपक इससे बेहद खुश हैं.

यह भी पढ़ें -  सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर विकसित भारत का दस्तावेज है बजट:प्रेम चंद्र अग्रवाल
Back to top button