UTTARAKHAND

कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार के बाद अब ऋषिकेश में भी मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर लगा प्रतिबंध

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरिद्वार के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने भी त्रिवेणी घाट सहित सभी घाटों पर मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों पर रहकर मकर संक्रांति की पूजा पाठ करने की अपील की है. त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों का संचालन करने वाली गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून ने गंगा सभा को एक पत्र भेजा है. जिसमें मकर संक्रांति के पर्व का स्नान पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र किया गया है. जिलाधिकारी ने गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगाने के पीछे राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को वजह बताया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एस्मा लागू, अगले छह महीने तक किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक
Back to top button