CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: पहले छात्र को पिलाई शराब.. बनाया न्यूड वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

देहरादून में साथी छात्र को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये मांगे.

देहरादून में साथी छात्र को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये मांगे. वहीं रुपये न देने पर मारपीट भी की. शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी छात्र हॉस्टल से भाग गए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार सभी छात्र बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में बीबीए की पढ़ाई करते हैं. इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था.

इसी दौरान आकर्ष गुप्ता, सैमंजय अंटोनी और जेरमी मलिक नाम के छात्र आए. उन्होंने शराब पीने के लिए कहा तो उसने पी ली. आरोप है कि इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे. साथ ही उसे नग्न कर दिया और वीडियो बनाने लगे. आरोप है कि तीनों छात्र अगले दिन वीडियो दिखाकर उसे डिलीट करने के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे. वह रोने लगा और रुपये देने से इन्कार कर दिया. इस पर तीनों ने उसके साथ फिर मारपीट की. इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकर्ष गुप्ता (बीबीए प्रथम वर्ष) निवासी पटना, बिहार, जेरमी मलिक (बीबीए द्वितीय वर्ष) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सैमंजय अंटोनी (बीबीए द्वितीय वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें -  तो इसलिए उत्‍तराखंड के इस गांव में नहीं होती भगवान हनुमान की पूजा, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Back to top button