ENTERTAINMENTUTTARAKHAND

1990 का वो गढ़वाली गाना जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कर दिया अमर, देखिये वीडियो

साल 1990 में रिलीज हुई गढ़वाली फिल्म रैबार के लिए स्वर कोकिला ने एक गाना गाया था. जो इस फिल्म की पहचान बन गया

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का उत्तराखंड से गहरा नाता था। साल 1990 में रिलीज हुई गढ़वाली फिल्म रैबार के लिए स्वर कोकिला ने एक गाना गाया था. जो इस फिल्म की पहचान बन गया. बता दें की उत्तराखंड के लोक कलाकार जब भी उनसे मिलने मुंबई गए हो तो लता मंगेशकर उन्हें प्रोत्साहित करती थीं और उत्तराखंड के बारे में जरूर पूछती थी। रविवार को मुंबई में उनके निधन की सूचना से उत्तराखंड के लोक कलाकार भी शोकाकुल में हैं। कलाकारों ने इसे कला जगत की बड़ी क्षति बताया है। इस दुनिया से एक दिन सभी को जाना है, लेकिन लता दीदी के निधन की भरपाई हरगिज सम्भव नहीं है। उनके किन गानों का जिक्र किया जाए और किन का नहीं, ये तय कर पाना नामुमकिन सा काम है। हिंदी के अलावा लगभग हर प्रमुख आंचलिक भाषाओं में लता दीदी के गानों ने अलग छाप छोड़ी है। हम अहसानमंद हैं कि लता दीदी की आवाज में गढ़वाली फ़िल्म ‘रैबार’ का …मन भरमेगे.. गीत हमारे पास उनकी बेशकीमती धरोहर के रूप में हमेशा रहेगा। आगे देखिये वीडियो (वीडियो साभार: हिमालयन फिल्म्स)

यह भी पढ़ें -  महिला सुरक्षा सप्ताह: महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर CM धामी की दो बड़ी घोषणा

यह भी पढ़ें:- दुःखद खबर: नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में निधन

Back to top button