UTTARAKHAND

आईजीएनसीए अध्यक्ष राम बहादुर राय की सीएम धामी से मुलाकात, उत्तराखंड की कला-संस्कृति के संवर्धन पर चर्चा

आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार  राम बहादुर राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  धामी ने  राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि  IGNCA के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण की उपेक्षा से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष, धरना प्रदर्शन व चक्काजाम की घोषणा
Back to top button