UTTARAKHAND

उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार में पसरा मातम

हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. बता दें कि रामनगर के गैबुआ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े डंपर के पीछे टकरा गया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हुई माँ…14 साल की बेटी को लगा सदमा, जहर खाकर दी जान

बताया जा रहा है कि करन आर्य (23) निवासी रामनगर के मोहल्ला नई बस्ती गूलरघट्टी अपने एक अन्य साथी मोनिश निवासी मोहल्ला खताड़ी के साथ रामनगर से बाइक से बैलपड़ाव किसी कार्य से जा रहा था. इसी बीच गैबुआ के सड़क किनारे खड़े एक डंपर वाहन से उसकी बाइक टकरा गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनिश की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक युवक घर का इकलौता चिराग था. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Back to top button