UTTARAKHAND

सही को छेड़ेंगे नहीं और गलत को छोड़ेंगे नहीं, देवभूमि में अवैध मदरसों पर सील की करवाई जारी

देहरादून।

देवभूमि में अवैध मदरसों को सील करने की कार्रवाई जारी

शादाब शम्स बोले- सही को छेड़ेंगे नहीं और गलत को छोड़ेंगे नहीं

देवभूमि में अवैध मदरसों को सील करने की कारवाई का अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन प्रशासन द्वारा अभी तक राज्य में कुल 53 से ज्यादा अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। यह सभी मदरसे बिना पंजीकरण के चोरी छुपे चलाए जा रहे हैं।

इस पर उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सीएम का स्पष्ट कहना‌ है कि सही को छेड़ेंगे नहीं और गलत को छोड़ेंगे नहीं। शादाब शम्स ने कहा कि जो बिना पंजीकरण के मदरसे चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है जो की सही है। शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री की कार्रवाई का स्वागत किया। और साथ ही मॉर्डन मदरसे बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल की मानसी नेगी को बधाई, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ चयन

शादाब शम्स, अध्यक्ष, उत्तराखंड वफ़्फ बोर्ड

Back to top button