UTTARAKHAND

उत्तराखंड में हड़कंप: आंगन में खेल रहे 4 साल के अयान पर झपटा गुलदार, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया. बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ.

उत्तराखंड में गुलदार का दबदबा अभी जारी है. खासकर की पहाड़ी क्षेत्रों में तो गुलदार की आवाजाही और खुलेआम घूमने से लोगों को खासा परेशानी होती है. गुलदार उत्तराखंड में अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. वहीं अब उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया. बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ. इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी(4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था. 

परिजन भी वहां मौजूद थे. इसी दौरान एक गुलदार वहां पहुंचा और अयान पर झपट पड़ा. इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया. परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था. घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. हालांकि खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था. अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं. घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में पकड़ा गया नरभक्षी बाघ, ग्रामीणों ने ली रहत की सांस
Back to top button