UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है.

उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है जबकि प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है.

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं. विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना है. ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें.

यह भी पढ़ें -  केदारघाटी में बारिश ने बरपाया कहर: फाटा के पास मलबे की चपेट में आकर रेस्टोरेंट तबाह
Back to top button