UTTARAKHAND

टनकपुर-तवाघाट मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, रास्ता बंद होने से कई घंटे फंसे रहे लोग

उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था. वहीं, मंगलवार सुबह दोबाट में फिर से भारी भूस्खलन हो गया.

उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था. वहीं, मंगलवार सुबह दोबाट में फिर से भारी भूस्खलन हो गया. जिसके बाद सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए. गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान वहां आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. दोपहर में रास्ता खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली.  राहगीर योगेश सिंह ने बताया की भारी बोल्डर और मलबा आने से दोबाट में सुबह सात बजे सड़क बंद हो गई थी. 

सड़क बंद होने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों वाहन और लोग वहां फंसे थे. जरूरी कार्य से तहसील कार्यालय आने वाले लोग जान जोखिम में रखकर पैदल आवाजाही करते रहे. वहीं, सोमवार देर रात एनडीआरएफ को दोबाट में एक कार फंसने की सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम वहां गई, लेकिन वहां कोई गाड़ी नहीं मिली. लौटते समय रास्ता बंद होने से एनडीआरएफ के 13 जवान भी रातभर वहां फंसे रहे.  मौके पर हिलवेज कंपनी की जेसीबी मशीन दोनों साइड से सड़क खोलने में लगी रही. हिलवेज के पीआरओ त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि सुबह से ही सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा था. मौसम साफ होने पर दोपहर 12 बजे रास्ता खोल दिया गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Back to top button