उत्तराखंड

उत्तराखंड के चंपावत जिले की गुंजन कुंवर बनी मिस उत्तराखंड 2022

उत्तराखंड के चंपावत जिले के तल्लादेश तामली की बेटी ने देहरादून में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता जीत ली है. उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गृह क्षेत्र नीड़ तल्लादेश के साथ चंपावत मुख्यालय में खुशी की लहर है.

गुंजन कुंवर उर्फ नेंसी तल्लादेश के नीड़ गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता हेमंत सिंह कुंवर गुड़गांव में ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है. माता तुलसी देवी गृहिणी हैं. 10 अप्रैल को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता. हिमालया बज संस्था की ओर से अशोक रिजॉर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन किया था. प्रतियोगिता के फाइनल में 19 प्रतिभागी पहुंच पाए थे.

यह भी पढ़ें -  CBSE Board 12th Result 2023 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, यहां करें चेक

गुंजन वर्तमान में फरीदाबाद से फिजियोथैरेपी में डिप्लोमा कर रही हैं. गुंजन का कहना है कि वह आगे मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भी अपनी तैयारी जारी रखेंगी. उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गुंजन के फूफा नरेंद्र लडवाल, चाचा मदन सिंह महर सहित चंपावत और तल्लादेश के लोगों ने खुशी जताई है.

Back to top button