UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, एम्स हेलीपैड पर टला बड़ा हादसा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हेलीकॉप्टर उतरते वक्त अचानक हेलीपैड पर एक स्ट्रेचर की सीट हवा में उड़कर पंखे के करीब तक पहुंच गई.

एम्स हेलीपैड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हेलीकॉप्टर उतरते वक्त अचानक हेलीपैड पर एक स्ट्रेचर की सीट हवा में उड़कर पंखे के करीब तक पहुंच गई. गनीमत रही कि यह सीट पंखे से नहीं टकराई. घटना के दौरान हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरने से महज कुछ फुट की दूरी पर ही था. 

सुरक्षाकर्मियों ने हरकत में आते ही उड़कर वापस नीचे गिरी सीट को फौरन हटाया. इससे हेलीपैड की सुरक्षा को लेकर तैनात सुरक्षा कर्मियों की सजगता पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं. एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इस बाबत स्थानीय सुरक्षा एजेंसी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से दुखद खबर: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी, दम घुटने से दो लोगों की मौत
Back to top button