ENTERTAINMENTUTTARAKHAND
Trending

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर, CM धामी ने बांधे एक्टर की तारीफों के पुल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अक्षय कुमार को उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश का ब्रैड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलने उनके घर पहुंचे. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार उत्तराखंडी टोपी पहने दिखाई दिए.मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अक्षय कुमार को उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश का ब्रैड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के ब्रांड एंबेस्डर होंगे. आगे पढ़िए-

अक्षय ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि यहां पहले से भी ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो, उन्होंने स्विट्जलैंड और लंदन जैसी जगहों से तुलना करते हुए देव भूमि उत्तराखंड को बेहतर बताया. वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अक्षय कुमार एक कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और पुष्प गुच्छ दिए. साथ ही सीएम धामी ने उन्हें केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति भी भेंट की. देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कलियर शरीफ दरगाह पर आजादी के बाद पहली बार फहराया तिरंगा
Back to top button