UTTARAKHAND

उत्तराखंड: यात्रियों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार, सड़क पर पलटा वाहन

चारधाम यात्रा पर निकले अहमदाबाद गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई. बस में 28 तीर्थयत्री सवार थे.

चारधाम यात्रा पर निकले अहमदाबाद गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई. बस में 28 तीर्थयत्री सवार थे. सूचना मिलते ही सभी को 108 के माध्यम से व अन्य वाहनों से आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. शनिवार को तहसील पावकी देवी कौडियाला के समीप श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. सभी यात्रियों को सामान्य चोटे आई है. इनमें से एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज, अलर्ट पर सरकार
Back to top button