UTTARAKHAND

बड़ी खबर: बागेश्वर उपचुनाव के लिए BJP ने किया अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण खाली हुई थी. बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है.

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, यह सीट राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण खाली हुई थी. बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया है. आपको बता दें की बागेश्वर सीट पर 5 सितंबर को मतदान हैं और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की अकादमिक और सरकारी वेबसाइटों पर चीनी हमले, ऑटो सिस्टम लगाने की तैयारी
Back to top button