UTTARAKHAND

उत्तराखंड के साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई चार प्रतिशत की बढ़ोतरी

उत्तराखंड के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मंगलवार को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है. सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

उत्तराखंड के करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मंगलवार को चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है. सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी निगमों को अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करते हुए महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरों का भुगतान करने को कहा गया है. दरअसल, राज्य कर्मियों के लिए तो महंगाई भत्ता दो बार बढ़ चुका है लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसके लिए भटक रहे थे. कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे. 

मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया. इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से 34 के बजाए 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें. उधर, आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने एसपी राणाकोटी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई. बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर महासंघ ने सरकार और शासन का आभार जताया. बैठक में प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजयकांत शर्मा, गिरीश नैथानी, प्रेम सिंह चौहान, सुनील पुंडीर, दिलीप रावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में इस वायरस को लेकर अलर्ट एडवाइजरी जारी, जानिए लक्षण और सावधानी
Back to top button