UTTARAKHAND

उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कहां की कमान

उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है. सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं.

उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है. सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं. अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है. देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं. कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है. इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी.

राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है. प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं. लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती पाने में सफल रहे. इसके अलावा पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली. वहीं मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है.

यह भी पढ़ें -  Indian Oil Corporation Limited as the State Level Coordinator for SAKSHAM 2024-25 in Uttarakhand, organized the Valedictory Function at Indian Institute of Petroleum Dehradun
Back to top button