उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर, BJP ने 6 बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे छह बागियों को निष्कासित कर दिया है

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ी कारवाई की है। BJP ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे छह बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें की इनमें रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल और धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़ शामिल हैं। इनके अलावा डोईवाला से जितेंद्र नेगी, कोटद्वार से धीरेंद्र चौहान, भीमताल से मनोज शाह और कर्णप्रयाग से टीकाप्रसाद मैखुरी को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर इन छह पार्टी कार्यकत्र्ताओं को निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि दल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  तराई को मिली बड़ी सौगात: ₹55 करोड़ से गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास

यह भी पढें:- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे इन जिलों में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, सतर्क रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button