UTTARAKHAND
Trending

Uttarakhand School Reopen: उत्तराखंड में 7 फरवरी से खुलेंगे 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, आदेश जारी

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है.

कोरोना के केस घटने के साथ ही स्कूल और कॉलेज खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा खबर उत्तराखंड से आ रही है। यहां 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल 7 फरवरी से खुल जाएंगे. शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है. स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का प्रदेश के सभी सरकारी, अशासीय एवं का पूरी तरह से पालन करना होगा। प्रदेश के सभी स्कूल 16 जनवरी से बंद हैं। हालांकि भौतिक रूप से खेलने के साथ ही उनमें 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। साथ ही आपको बता दें की नर्सरी व प्ले ग्रुप की क्लास अभी संचालित नही होगी.

यह भी पढ़ें -  वनाग्नि की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
Back to top button