ENTERTAINMENTUTTARAKHAND

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, CM पुष्कर धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने भी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है. CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान पर बनी फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए और पृथ्वीराज सिंह चौहान भी शिरोमणि थे. आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उत्तराखंड में ये फिल्म टैक्स फ्री रहेगी. इसके साथ धामी ने कहा कि देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें. 

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी ने भी फिल्म को देखा, फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है. इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में की गई. उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है.

यह भी पढ़ें -  5388 वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं, सीएम धामी ने दिए अद्यतन जानकारी तैयार करने के निर्देश
Back to top button