UTTARAKHAND

अच्छी खबर: भानियावाला-ऋषिकेश के बीच बनेगी एलिवेटेड रोड़, जाम से मिलेगी राहत

भानियावाला से ऋषिकेश तक की सड़क को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसके लिए हरिद्वार हाईवे के भानियवाला फ्लाईओवर से ऋषिकेश तक की 20.6 किमी सड़क की डीपीआर बन चुकी है.

देहरादून -ऋषिकेश के लोगों को भानियावाला में लगने वाले जाम के झाम से मुक्ति मिलने वाली है. आपको बता दें की राज्य में बड़ी सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में भानियावाला से ऋषिकेश तक की सड़क को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसके लिए हरिद्वार हाईवे के भानियवाला फ्लाईओवर से ऋषिकेश तक की 20.6 किमी सड़क की डीपीआर बन चुकी है. अबतक यह सड़क टू लेन है. भानिवाला के पास सड़क संकरी है. सात मोड़ में आवाजाही जोखिम भरी रहती है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी. इसमें भानियवाला फ्लाईओवर से लेकर जौलीग्रांट चौक तक 2.1 किमी की एलिवेटेड रोड बनेगी. इसके बाद रानीपोखरी के नागाघेर से सौफुटी तक तीन किमी एलिवेटेड रोड बनेगी. यहां बीच में सात मोड खत्म हो जाएंगे. रानीपोखरी में जाखन नदी पर एक टू लेन पुल भी बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें -  विधानसभा बजट सत्र के चलते देहरादून में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से रूट प्लान देखकर निकले

एनएचएआई के साइड इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि भानिवाला-ऋषिकेश सड़क को फोरलेन बनाने की डीपीआर फाइनल हो चुकी है. फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह डीपीआर बनाई गई है. इस योजना पर आठ सौ करोड़ रुपये खर्च आएगा. अगले साल  तक काम शुरू हो जाएगा. रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच सड़क राजाजी पार्क से होकर गुजरती है. जहां हाथियों के कॉरिडोर हैं. सड़क की वजह से हाथियों का रास्ता बाधित हो रहा है. हाथी के हमले में कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इस समस्या के समाधान के तौर पर यहां दो जगहों पर एलिवेटेड फ्लाइओवर के साथ अंडरपास बनाया जाएगा. योजना के धरातल पर उतरने के बाद ऋषिकेश से भानियावाला तक सफर काफी सुगम हो जाएगा. लोगों के समय की भी बचत होगी.

Back to top button