UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 12 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

अगले माह के प्रथम सप्ताह से बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा हो सकती है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस पर मुहर लगा दी है.

प्रदेश में एक बार फिर बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी होने जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले माह के प्रथम सप्ताह से बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा हो सकती है. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस पर मुहर लगा दी है. आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी कर देगा. इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ता प्रभावित होंगे. इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था.

यह भी पढ़ें -  आसमानी आफत का कहर: हल्द्वानी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर प्रदेशभर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुनीं. अब आयोग ने बोर्ड की बैठक कर सभी के प्रस्तावों पर मंथन किया है. सूत्रों के मुताबिक, नियामक आयोग ने यूपीसीएल के टैरिफ में करीब 12 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. परंतु इतना तय है कि अप्रैल से उपभोक्ताओं को न‌ई बिजली दरों से भुगतान करना होगा. इसका प्रभाव प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

Back to top button