उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की बेटी श्रेयशी भारतीय सेना में बनीं मेजर, खुशी से गदगद पिता ने कहा- आज मेरे लिए गौरव का दिन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस खुशियों से भर देने वाला है जी हां इस खुशी को खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सबके सामने रखा है

पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि मित्रों! आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है.

देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है. यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है. मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है. हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं.

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की पहल को मोदी सरकार का ग्रीन सिग्नल, चारधाम में डॉक्टरों की तैनाती को NMC की मंजूरी

मैं देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करता हूं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कैरियर के रूप में चुनाव करें तथा स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button