UTTARAKHAND

धामी सरकार 3 लाख राज्य कर्मचारियों पर मेहरबान..मिलने वाली DA की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते की फाइल पर अपना अप्रूवल दे दिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में डीए देने की घोषणा की थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस मौके पर मुख्यमंत्री सिंह धामी तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स से लेकर राज्य आंदोलनकारियों को गुड न्यूज देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में डीए देने की घोषणा की थी. सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने फाइल पर अनुमोदन मिलने की पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने पर सहमति हो गई थी. कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। माना जा रहा था कि राज्य स्थापना दिवस के आसपास मुख्यमंत्री डीए की सौगात दे सकते हैं.

माना जा रहा था कि राज्य स्थापना दिवस के आसपास मुख्यमंत्री डीए की सौगात दे सकते हैं. शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी. सोमवार को उन्होंने डीए की फाइल पर अनुमोदन दे दिया. अनुमोदन की फाइल अब प्रक्रिया में है. मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से बुधवार को डीए का आदेश हो सकता. वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है. डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है. चार फीसदी डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Creates a Home Away from Home for National Games Athletes
Back to top button