UTTARAKHAND

धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन लगातार जारी, अभी तक इतने मदरसा किए जा चुके सील

देहरादून।

उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन

मदरसे की आड़ में नहीं चलेगी कट्टरता: धामी

धर्मांतरण से मदरसा तक: उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर धामी सरकार का सख्त रुख जारी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज 14 अवैध मदरसे सील हुए

देखिए जिलेवार मदरसा सील आंकड़े:-

उद्यम सिंह नगर- 65, हरिद्वार- 43, देहरादून- 44, पौड़ी- 02, नैनीताल- 18, अल्मोड़ा- 01(कुल- 173)

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश सरकार कानून और व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। चाहे बात धर्मांतरण की हो, लव जिहाद की, लैंड जिहाद की, थूक जिहाद की या अब हालिया चर्चा में आए मदरसा जिहाद की सरकार ने हर मोर्चे पर ठोस और निर्णायक कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अवैध गतिविधियों और सामाजिक समरसता को बाधित करने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इन मदरसों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष सर्वे टीमें गठित की गई थीं जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 4 बच्चों की मां पर चढ़ा प्यार का खुमार, अपनी ही बेटी की शादी का दहेज लेकर प्रेमी के साथ फरार
Back to top button