UTTARAKHAND

देहरादून कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव टलने की आशंका, कांग्रेस ने शहीद स्थल पर मौन विरोध प्रदर्शन किया

डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेजों में अनिश्चितता बनी

देहरादून।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग के बीच उत्पन्न विवाद के चलते राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों  डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

इस मसले को लेकर शहीद स्थल पर कांग्रेसजनों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ही छात्रसंघ चुनाव कराने की नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर विरोध दर्ज कराया।

विरोध कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील राठी, गरिमा दसौनी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में सीएम धामी ने किया जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व, स्वदेशी अपनाने का आह्वान
Back to top button