UTTARAKHAND

उत्तराखंड: फार्महाउस में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जहर की शीशी भी बरामद

देहरादून के एक फार्महाउस में केयरटेकर था, जबकि महिला उसकी रिश्तेदार थी. दोनों की लाश फार्महाउस के कमरे से मिली.

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर  सामने आ रही है. यहाँ  एक फार्महाउस में प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाला शख्स देहरादून के एक फार्महाउस में केयरटेकर था, जबकि महिला उसकी रिश्तेदार थी. दोनों की लाश फार्महाउस के कमरे से मिली. पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी थी. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा मान रही है. घटना प्रेमनगर इलाके की है. यहां वैशाखवाली लोअर कंडोली में नदीम निवासी कांवली का फार्महाउस है. जहां पर 51 साल का अतर सिंह केयरटेकर था. अतर का परिवार पहले इसी फार्महाउस में रहता था. अतर ने कंडोली में मकान बनाया तो परिवार शिफ्ट हो गया. 

रविवार रात उसने घर में बताया कि फार्म हाउस मालिक रुकने आ रहे हैं, उनके खानपान का इंतजाम करना है. यह कहकर रात करीब आठ बजे वह घर से चला गया. सोमवार सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो बेटा देखने आया. एक कमरे पर बेड पर अतर और फर्श पर महिला अचेत पड़ी थी. परिजनों ने बताया कि अतर और उनकी रिश्तेदारी में आने वाली 50 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय भूराराम मृत पड़ी थी. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा मान रही है. पुलिस को कमरे से बर्तनों में रखा खाना और नुआन की शीशी भी मिली. वहां से महिला का एक बैग भी मिला. जिसमें कई जोड़ी कपड़े और करीब साढ़े सात हजार रुपये रखे हुए थे. दोनों के मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं. उनकी सीडीआर निकाली जा रही है. पुलिस ने मृत महिला की दोनों बेटियों को सूचना देकर देहरादून बुलाया है. लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मेहंदी के दिन खुली पोल तो दुल्हन ने तोड़ी शादी, मंडप की जगह थाने पंहुचा दूल्हा
Back to top button