UTTARAKHAND

दुःखद खबर: नक्सलियों के IED ब्लास्ट में उत्तराखंड के ITBP जवान राजेन्द्र सिंह शहीद, परिवार में मचा कोहराम

आईईडी धमाके में शहीद हुए उत्तराखंड के आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी जवान देवप्रयाग के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने के खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , 9 प्रोजेक्टों का करेंगी शिलान्यास व लोकार्पण
Back to top button