UTTARAKHAND

देहरादून: स्कूल की छुट्टी के समय विक्रम में बैठते समय बच्चों को लगा करंट, देखें वीडियो

सेंट थॉमस स्कूल के पास छुट्टी के समय विक्रम में बैठते समय दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए. दरअसल, जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त बारिश बहुत तेज हो रही थी.

देहरादून के प्रसिद्ध सेंट थॉमस स्कूल के निकट बच्चों के स्कूल की छुट्टी के समय विक्रम में बैठते समय पोल में करंट आने से दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए. आपको बता दें की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे आप देख सकते हैं की सेंट थॉमस स्कूल के पास छुट्टी के समय विक्रम में बैठते समय दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए. दरअसल, जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त बारिश बहुत तेज हो रही थी.

स्कूल की छुट्टी होने के बाद सेंट थॉमस स्कूल के बच्चे जब ऑटो में बैठने के लिए जैसे ही पानी में उतरे. तभी एक छात्र को करंट लग गया. वो जैसे तैसे खुद को संभाला. उसी वक्त विक्रम में बैठ रही एक छात्रा भी करंट की चपेट में आ गई. वो वही बिजली के खंभे से चिपक कर नीचे पानी में गिर गई. आस पास खड़े लोगों ने इन बच्चों को कुशलता से वहां से निकाला. गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. नहीं कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी

यह भी पढ़ें -  Bank Holiday December 2022: फटाफट निपटा लें काम! अगले महीने 13 दिन बैंक रहेंगे बंद..देखें लिस्ट
Back to top button