UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग के झालीमठ में भारी भूस्‍खलन, 11 परिवारों को कराया शिफ्ट..देखें वीडियो

रुद्रप्रयाग में भयानक भूस्खलन हुआ है. झलीमठ के सारी गांव में देखते ही देखते पहाड़ी सड़क को लेकर नदी में समा गई.

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के साड़ी गांव के झाली मठ में आज सुबह भूस्खलन हुआ. रुद्रप्रयाग के डीएम मनुज गोयल ने बताया कि घटना के बाद किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है और आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वीडियो के क्षेत्र में वायरल होने के बाद प्रशासन तक बात पहंची है. रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने भूस्खलन की इस घटना का संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए. गौरतलब है कि इसी खतरे की आशंका के चलते गांव के करीब 11 परिवारों को यहां से शिफ्ट कराया गया है. कुल 62 लोगों को जगह बदलकर निवास करने को कहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए एक क्लिक में
Back to top button