UTTARAKHAND

उत्तराखंड: दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां दो करों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हादसे साबित कर रहे हैं कि लोगों को सड़क पर सतर्क रहने की जरूरत है. इस बीच देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां दो करों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस की मदद पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. डोईवाला कोतवाली के एसएसआई विक्रम राज ने बताया कि ये सड़क हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ था.

डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और रायपुर रोड पर दो गाड़ियां आमने-सामने से भिड़ गईं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने 108 सेवा की मदद के सभी घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया. घायलों के नाम सुनीत सिंह निवासी हरियाणा, दीपेंद्र, दीपक, हेमंत, कात्यायनी डिमरी और अनुराग त्रिपाठी है. वहीँ हादसे के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है. 

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, यूट्यूबर्स व रील बनाने वालों पर रखी जाएगी पैनी नजर
Back to top button