UTTARAKHAND

देहरादून में लव जिहाद को लेकर एक युवक की जमकर हुई पिटाई, मेडिकल छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप

जौलीग्रांट में हिन्दू संगठनों ने लव जिहाद को लेकर एक युवक पर आरोप लगाते हुए उसका जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी.

जौलीग्रांट में हिन्दू संगठनों ने लव जिहाद को लेकर एक युवक पर आरोप लगाते हुए उसका जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी. एक विशेष धर्म से जुड़े युवक पर आरोप लगाया गया कि युवक ने लव जिहाद कर एक मेडिकल की हिन्दू छात्रा की अश्लील फोटो आदि ली हैं और अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है. आरोपी का जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मुख्य मार्ग पर मारपीट करते हुए जुलूस निकाला गया जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने जाकर युवक को पुलिस को सौप दिया.

उसके बाद धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है. दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है. डोईवाला कोतवाली में हिन्दू संगठन के लोगों ने खूब नारेबाजी की. थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया. हिन्दू संगठन के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई. पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में कई जगह बादल फटने भारी तबाही, हर तरफ मचा हाहाकार
Back to top button