UTTARAKHAND

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर CM धामी ने की गायों की पूजा, की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है. 

भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है.प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस गांव के लोग हनुमान जी से क्यों हैं नाराज? नाम लेने या पूजा करने वाले को कर देते हैं अलग
Back to top button