UTTARAKHAND

ऋषिकेश राम झूला पुल के पास गंगा में बहा का पयर्टक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया. एसडीआरएफ ने व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे नदी नाले उफान पर आ रखे हैं. वहीं ऋषिकेश रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया. एसडीआरएफ ने व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक व्यक्ति के रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बहने की सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के साथियों द्वारा पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए थे. उनका एक साथी अरविंद शर्मा (32) गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर बह गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहाँ जंगली मशरुम खाने से 9 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 2 की हालत गंभीर
Back to top button