उत्तराखंडदेशशिक्षा

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तारीख हुई घोषित,सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तारीख हुई घोषित, देश के सैनिक स्कूलों में इस दिन होगी परीक्षा

सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा इस बार 5 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है । इससे पूर्व हर बार जनवरी के प्रथम सप्ताह में यह परीक्षा आयोजित होती थी और इस बार परीक्षा को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह भी अब स्पष्ट हो गई है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा से संबंधित तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देश भर में चल रहे भारतीय रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल अपने आप में भारतीय सेवा में अधिकारी बनने की दिशा में पहली सीढ़ी होते है। सैनिक स्कूलों में अध्ययन करने के बाद भारतीय सेवा के उच्च शिखर तक अब तक कई अधिकारी पहुंच चुके हैं। हर बार सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश को लेकर आयोजित किए जाने वाली इस परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन का समय रखा था और 24 जनवरी तक फीस ऑनलाइन जमा की जानी थी। इसके बाद इस परीक्षा को फरवरी प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी कयासबाजी पर विराम लगाते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 5 अप्रैल घोषित कर दी है। इस बारे में रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी विज्ञप्ति पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा आयोजित करने को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, देहरादून ONGC में निकली भर्ती.. जल्द करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button