UTTARAKHAND

दुःखद खबर: उत्तराखंड का जवान पंजाब में शहीद, कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत..परिजनो में माचा कोहराम

गढ़वाल राइफल में तैनात जवान सूरज बिष्ट की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई. सूरज के निधन की खबर के बाद नारायणबगड़ के साथ ही कंशोला गांव में शोक की लहर है.

पंजाब के भटिंडा से उत्तराखंड के जवान की शहीद होने की खबर आई है. यहां गढ़वाल राइफल में तैनात जवान सूरज बिष्ट की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई. सूरज के निधन की खबर के बाद नारायणबगड़ के साथ ही कंशोला गांव में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक चमोली विकासखण्ड नारायणबगड़ ग्राम कसोला के सूरज सिंह बिष्ट 3 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था. सूरज के पिता करण सिंह वर्तमान में सूबेदार के पद पर आसाम राइफल में तैनात है. सूरज बिष्ट तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. सूरज का भाई पंकज भी आर्मी में तैनात है, सूरज बिष्ट की शहीद होने की खबर से क्षेत्र सहित गांव शोक की लहर छा गई . शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एक्शन में फ्लाइंग दस्ता, बोर्ड परीक्षा में पकड़े गये 3 नकलची
Back to top button