उत्तराखंड

डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर नगर निगम, मेयर ने पार्षदों को पत्र जारी कर दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून।

देहरादून में डेंगू के डंक का कहर

मेयर ने किया पार्षदों को पत्र जारी, तत्काल कार्यवाही के निर्देश

देहरादून में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। मरीजो में हर दिन डेंगू की पुष्टि हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। देहरादून के दून अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाए गये हैं। वहीं नगरनिगम भी डेंगू की रोकथाम में जुटा है।देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि सभी पार्षदों को पत्र जारी कर दिया है। जिन जिन क्षेत्रों में जल भराव होता है वह हमें सूचना दें और हम तत्काल उसके लिए अपनी टीम गठित करके उन क्षेत्रों में कार्यवाही करने का काम किया जाएगा। साथ ही हमारी निर्माण खंड और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैयार है। मौके पर जाकर अधिकारी जल भराव किस प्रकार से वहां पर समाप्त हो सकता है इस पर काम करेगे और साथ ही वहां पर लार्वा पनप तो नहीं रहा है इसकी भी जांच करेंगे। और अगर‌ लार्वा पाया जाता है उसे पर ऑन द स्पॉट नष्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आज होगी धामी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक, लिये जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय

सौरभ थपलियाल, मेयर, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button