उत्तराखंडगढ़वाल

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, यहाँ ट्रक खाई में गिरने से दो की मौत.. चार घायल

उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहाँ यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक खाई में गिर गया

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती जा रही सड़क दुघर्टनाओं के बीच अभी अभी एक भयावह सड़क हादसे की खबर राज्य के उत्‍तरकाशी  जिले से सामने आ रही है जहाँ  यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक खाई में गिर गया.बता दें की हादसे के वक्त वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं.इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.खाई से एक शव निकाला जा चुका है.जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दब है.जिससे निकाला जा रहा.डामटा पुलिस मौके पर हैं.बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है.अन्य लोग लापता हैं.खोज एवं बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें -  दिवाली से पहले उत्तराखंड में पसरा मातम, यहाँ मलबे में दबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक विकासनगर बड़कोट राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक अनियंत्रित हो कर डामटा के निकट रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.ट्रक में 11 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना है.मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार घायलों का रेस्क्यू कर लिया है.जिन्हें सीएचसी नौगांव ले जाया गया है.जबकि पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है.जानकारी के मुताबिक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button