UTTARAKHAND

उत्तराखंड में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, युवक ने परिवार के 3 लोगों का किया बेरहमी से कत्ल

पिथौरागढ़ से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने परिवार की ही तीन महिलाओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया.

उत्तराखंड के सीमांत जिले  पिथौरागढ़ से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने परिवार की ही तीन महिलाओं का बेरहमी से कत्ल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है. ट्रिपल मर्डर की खबर के सामने आने के बाद पूरे उत्तराखंड में सनसनी फैल गई है.सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी.ये घटना बुरसम गांव का है.बता दें की शुक्रवार सुबह को घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया.घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी युवक मौके से फरार हो गया है.पुलिस विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने किस कारण इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें -  दून पुलिस ने नगर देहात में चलाया व्यापक सत्यापन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Back to top button