UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम फिर बदलेगा करवट, देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में अभी लोगों को मौसम से राहत मिलने के आसार नही है. प्रदेश में मानसून एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है.खासकर कुमाऊं के बागेश्वर जिले में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बारिश की संभावना बताते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही यह भी हिदायत दी है, कि पहाड़ों में इस दौरान सफर करने से लोग बचें.

प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा कि आगामी सितंबर तक प्रदेश में ज़िलों व इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यह अलर्ट पहाड़ी व मैदानी दोनों इलाकों के लिए जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है, कि देहरादून, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. डीएम सोनिका ने भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. डीएम ने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें.

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने अपने 100 दिन का कार्यकाल किया पूरा, सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां
Back to top button