SPORTSUTTARAKHAND

आज उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत शिवपुरी में “बीच वॉलीबॉल” के सफल प्रतिभागियों को मंत्री सुबोध उनियाल एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया पुरस्कृत

उत्तराखंड में आयोजित 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल एवं खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा संयुक्त रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत शिवपुरी में “बीच वॉलीबॉल” के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने राज्य के खेल विभाग द्वारा साइकलिंग, वॉलीबॉल, वॉटर स्पोर्ट्स जैसे खेलों के सफल आयोजन के लिए विभाग की सराहना की तथा संक्षिप्त अवधि में विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अवस्थापकीय सुविधाओं को दीर्घपयोगी व राष्ट्रीय फलक पर राज्य की पहचान स्थापित करने की दिशा में कारगर बताया। मंत्री सुबोध उनियाल ने दोहराया कि इस खेल प्रतियोगिता के दौरान राज्य में तैयार किया गया आधारभूत ढांचा भविष्य में बड़े खेल आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। साथ ही राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों व वातावरण को खेल एवं खिलाड़ियों के अनुकूल रेखांकित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को CM धामी की सौगात, रोडवेज की बसों में नहीं देना होगा किराया
Back to top button