उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती, CM धामी ने जाना हाल-चाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की.

इधर पूर्व सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरेन इन्फेक्शन के कारण ऐतिहतन गुरुवार देर रात आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती हैं. आरोग्यधाम के चेयरमैन डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है. आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दी जा चुकी है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती हैं चर्चा
Back to top button