UTTARAKHAND

राजधानी के सभी वार्डो में सीसीटीवी से नशा और उपद्रव करने वालो पर लगेगी लगाम- महापौर

देहरादून।
नगर निगम क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे- महापौर

देहरादून की जनता को सुरक्षित रखने और खुले में जाम छलकाने वालों के खिलाफ अब देहरादून नगर निगम एक्शन मोड में आने की तैयारी में हैं जिसे देखते हुए देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शहर के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। इस बात पर सौरभ थपलियाल ने कहा कि चुनाव के समय हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि हम देहरादून शहर को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित कर देंगे और ऐसी कोई गली या प्रमुख चौक नहीं होगा जहां सीसीटीवी कैमरा न हो।

सौरभ थपलियाल, मेयर, देहरादून

उन्होंने कहा कि सभी वार्डों को सीसीटीवी कैमरों के रख रखाव और देख रेख के लिए 5 – 5 लाख दिए जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से अंधेरी जगहों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि नशा या उपद्रव करने वालों पर लगाम लग सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: फोन पर आए एक मैसेज ने उड़ाई ऊर्जा सचिव की नींद, पढ़िए जालसाजों का हैरान करने वाली करतूत
Back to top button