UTTARAKHAND

अवैध मदरसा पर सीएम धामी सख्त: प्रदेश भर में अभी तक 180 अवैध मदरसा सील

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया। एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्लू माजरा, मक्खनपुर और मोहितपुर गांवों में स्थित अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया। जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें -  CBSE Board 12th Result 2023 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, यहां करें चेक

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अवैध मदरसों के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में पहले भी कई अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। अब तक की कार्यवाही के साथ प्रदेश में अब तक कुल 180 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है.मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी और इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Back to top button