UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुःखद खबर..यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी में कार,  मां-बेटे की दर्दनाक मौत

अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है. दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई.

उत्तरकाशी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है. दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई. बडेथ- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई. इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई. विकास आर्मी में कार्यरत था. हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है.

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पैकेज-2 का निर्माण पूरा, L&T ने 1012 मीटर NATM टनलिंग का निर्माण कर कीर्तिमान किया स्थापित
Back to top button